बुलंदशहर, मई 31 -- थाना नरसेना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले 16 वर्षीय किशोरी से ईंट भट्टे के पास दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी की धमकी से पीड़िता चुप रही। पेट दर्द पर जांच में वह दो माह की गर्भवती मिली। पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांव यूनिसपुर निवासी के खिलाफ केस दर्ज किया था। 8 दिन बाद भी आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अब तक फरार यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...