उन्नाव, मार्च 16 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 जून 2025 को काम के सिलसिले में उन्नाव गई थी और घर की देखरेख के लिए 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को छोड़ दिया था। इसी बीच मौका पाकर गांव निवासी किशोर घर में घुस गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से बेटी डर गई और कुछ नही बताया। कुछ दिनों बाद बेटी में बदलाव दिखाई दिया। तब कड़ाई से पूछताछ की तो बेटी ने अपने साथ घटित घटना बताई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...