मधुबनी, अप्रैल 18 -- भरत प्रसाद लौकही। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक करीब 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पीड़िता के मां के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में एक युवक को नामजद किया गया है। इसमें आरोप है कि उसकी पुत्री एक शादी समारोह में गई थी, जहां अभियुक्त उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है,अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में मानवता शर्मसार; शादी समारोह से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 5 युवकों ने की वारदात यह भी पढ़ें- घर में बंदी बनाकर नाबालिग छात्रा से दो दिनों यौन शोषण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...