गोरखपुर, जनवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। किशोरी से दुष्कर्म कर उसे अलग-अलग स्थानों के स्पा सेंटर पर बेचे जाने के सनसनीखेज मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में पांच चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोरी घर से भागने के बाद बेतियाहाता, करीमनगर और बड़हलगंज स्थित स्पा सेंटरों तक पहुंची थी। बावजूद इसके समय रहते कार्रवाई न होने और आवश्यक निगरानी में चूक पाए जाने पर एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की है।निलंबित किए गए चौकी इंचार्जों में बेतियाहाता, करीमनगर, बड़हलगंज कस्बा, उनवल और विकासनगर चौकी के प्रभारी शामिल हैं। बताया गया कि उनवल चौकी इंचार्ज पूर्व में बड़हलगंज कस्बा चौकी के प्रभारी रह चुके थे, इसी कारण उनके कार्यकाल से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.