बागपत, मार्च 9 -- दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव की ही किशोरी को बहका फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो भी बना ली। किशोरी के पिता ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस की ही रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली गई। जो किसी तरह किशोरी के परिजनों तक पहुंच गई। नाराज किशोरी के परिजनों ने दोघट थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से मिले तथा उक्त व्यक्ति द्वारा की गई घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तरफ से तहरीर मिली है जिस पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...