किशोरी से दुष्कर्म करने वालों पर मुकदमा, गिरफ्तारी नहीं
हमीरपुर, जून 2 -- मौदहा। स्थानीय पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि 22 मई की रात्रि लगभग 11बजे वह अपना ट्रक लेकर लखनऊ गया था। घर में उसकी नाबालिग पुत्री व भतीजी थीं। पत्नी एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करने गई थी। तभी पड़ोसी जिले महोबा के कस्बा खरेला निवासी विजय और सोन व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति अपनी बाइकों से उसके घर पहुंचे और घर में मौजूद पुत्री और भतीजी को सड़क हादसे की झूठी खबर देकर जंगल में ले गए, जहां पुत्री के साथ दुष्कर्म करते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी कि यदि इस घटना की चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.