इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने एक युवक को दोषी पाते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। घटना चार साल पहले फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र में हुई थी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि फ्रेड्स कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह लोडर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके साथ नई कॉलोनी कोकपुरा का रहने वाला गुलशन उर्फ शिशुपाल पुत्र चंद्रकेश हेल्परी करता था। इस कारण से उसका घर भी आना जाना था। 9 जुलाई 2022 को वह अकेला लोडर लेकर चला गया जबकि उसकी पत्नी पड़ोस में चली गई। उसी समय गुलशन मौका पाकर उसके घर में घुस गया और उसने घर में अकेली मौजूद उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर उसकी पत्नी घर आई तो गुलशन भाग...