गाजीपुर, अप्रैल 30 -- रेवतीपुर। स्थानीय पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को अवकल पुलिया के समीप घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि एक गांव निवासी दोनों युवकों ने कुछ माह पहले पड़ोस की एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। उन्होंने दुष्कर्म का आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का फरार आरोपी दोस्त के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.