गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादनगर। थानाक्षेत्र के एक गांव में चाकू दिखाकर किशेारी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के गर्भवत्ती होने पर दुष्कर्म का पता चला था। एक व्यक्ति ने 11 दिसंबर को मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर जब डॉक्टर के पास गए तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। किशोरी ने बताया कि पड़ोसी काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट करता और भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा था। एसीपी ने बताया कि आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...