सीतापुर, मार्च 26 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में रविवार को शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन दिन तक वह सुलह करने का दबाव बनाता रहा। गांव में समझौते को लेकर बात-चीत चलती रही। बुधवार देर शाम पीड़िता की बहन ने आरोपी के खिलाफ महमूदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महमूदाबाद निवासी युवती के मुताबिक उसकी 16 वर्षीय बहन माता-पिता की मौत के बाद उनके साथ रह रही थी। रविवार सुबह बहन गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही पंकज ने उसे रोक लिया। आरोपी ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीन दिन वह सुलह समझौते के लिए गांव वाले से दबाव बनवाता रहा। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक बुधवार देर शाम को पीड़ित...