प्रयागराज, जून 24 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में किशोरी को घर से अगवा कर दुराचार के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यू रेलवे स्टेशन मनौरी रोड से गिरफ्तार आरोपी फारुक अहमद और दो साथियों ने अगवा करने में मुख्य आरोपी मुशर्रफ का सहयोग किया था। पुलिस मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक पान विक्रेता ने गांव के ही मुशर्रफ और उसके तीन अज्ञात साथियों पर 14 वर्षीय बेटी को घर से उठा ले जाकर दुराचार करने और विरोध करने पर सिगरेट से दागने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने 21 जून को मुकदमा दर्ज किया था। उसी रात मुठभेड़ में मुख्य आरोपित मुशर्रफ के दोनों पैर में गोली लगी थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, विधायक सिद्धार्...