प्रयागराज, मई 19 -- करेली थानाक्षेत्र में एक किशोरी को बहला फुसलाकर दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि करेली निवासी 11वीं के छात्र आरोपी विवेक को मंगलवार को करेंहदा बाजार के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ 13 साल की लड़की को नौ मई की रात बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। किशोरी के बयान के आधार पर दुराचार की धारा बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- मैसेज कर किशोरी को बुलाया,दुराचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...