किशोरी से दुराचार का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी
लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि उनके दूर का रिश्तेदार उनकी बेटी का शारीरिक शोषण करता आ रहा है। कई अश्लील वीडियो बना लिए जो उसके पास है और वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। जब उनकी बेटी उससे शादी का दबाव बनाती है तो वह मना कर देता है। आरोप है कि नौ मार्च की रात वह युवक उनके घर पहुंच गया और बेटी से जबरदस्ती करने लगा, एतराज करने पर उन्हें और उनकी बेटी को मारा पीटा। जब परिवार के लोग बचाने आए तो उन्हें भी चाकू दिखाकर धमकाया और मारा पीटा। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.