गंगापार, मार्च 22 -- इलाके के एक गांव की किशोरी को युवक डरा धमकाकर निरंतर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि विरोध पर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि युवक पीड़िता को गर्भपात की दवा देकर कहा इसे खा लो। दवा लेकर पीड़िता घर आयी और आप बीती बताई। पीड़िता के परिजन आरोपी युवक के घर गए तो वह गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को पीड़िता को लेकर परिजन मऊआइमा थाना आए तथा तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट तथा उसके पिता राकेश कुमार के खिलाफ गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ भ...