बरेली, अगस्त 24 -- फतेहगंज पूर्वी। मूकबधिर नाबालिग से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी बेट कम बोल पाती है। उसके कान से भी लगातार मवाद आता है। शिवपुरी मार्केट में रेडीमेड दुकान का संचालक शिवपुरी निवासी रफीक ने उनसे कहा की वह उसकी बेटी को ठीक कर सकता है। इसके लिए उसने चार दिन लगातार बुलाया। दो दिन तक उसके पास दवा के लिए वह खुद बेटी के साथ गई। तीसरे दिन बेटे के साथ पुत्री को भेजा। रफीक ने इस बार बेटे को बहाने से दुकान के बाहर भेज दिया और खुद बेटी के साथ अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही...