लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।आशियाना में निर्माणाधीन मकान में किशोरी से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सर्वजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने बयानों में भी सर्वजीत द्वारा दुष्कर्म करने की बाद ही बताई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सर्वजीत मूल रूप से सीतापुर के रेउसा भरथा का रहने वाला है। वहां आशियाना इलाके में एक साल से रहकर मजदूरी करता था। किशोरी मंगलवार रात घरों में काम करके लौट रही थी। आंधी और पानी के दौरान उसने निर्माणाधीन मकान में शरण ली थी। सर्वजीत भी वहां पहुंच गया था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। साक्ष्यों के आधार पर इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.