फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोप तय कर दिये हैं। इस मामले में एक ग्रामीण को दोषी करार देते हुये सजा के बिंदु पर 31 मार्च को सुनवाई नियत की गयी है। जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 25 अक्तूबर 2017 की शाम को उसकी 12 वर्षीय बेटी खेत के पास गयी थी जहां कुछ लोग मौजूद थे। उसकी बेटी से वह लोग बात करने लगे और इसी बीच बहला फुसलाकर भगा ले गये। पिता का आरोप है कि आरोपितों ने छेड़खानी की। जब बेटी चीखने लगी तो आस पास के लोग आ गये। इस पर आरोपित भाग गया। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने रमले उर्फ जितेंद्र को छेड़खानी और पाक्सो में दोष सिद्ध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...