उन्नाव, फरवरी 10 -- पुरवा, संवाददाता। खेतों से वापस लौट रही किशोरी से युवकों से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक गांव की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक 6 फरवरी को मां खेत व पिता मजदूरी करने गए थे। किशोरी घर में अकेली थी। वह दोपहर में कोईयाबाग गांव की तरफ खेत गई थी। यहां से लौटते समय गांव का ही युवक अपने साथी के संग उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.