सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- सुलतानपुर। पॉक्सो कोर्ट के जज नीरज श्रीवास्तव ने किशोरी से छेड़छाड़ कर अपमानित करने के आरोपी को सोमवार को दोषी करार देकर जेल भेज दिया है। उसे तलब कर मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। अभियोजन के अनुसार मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता की मां ने छह फरवरी 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि नाबालिग बेटी के साथ आरोपी सुनील निषाद ने छेड़छाड़ कर अपमानित किया। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया जो साबित नहीं हुआ। साक्ष्य के आधार पर आरोपी को छेड़छाड़ के अपराध का दोषी ठहराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...