मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- बुढ़ाना कोतवाली के एक गांव में फौजी पर किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजन द्वारा तहरीर देते हुए कहा गया है कि उनकी नाबालिग बेटी गांव में सामान लेने जा रही थी। रास्ते में फौजी ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की। महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर फौजी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...