वाराणसी, अप्रैल 14 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को अधमरी हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार किशोरी सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर जिले के नारायणपुर (जमुआ) गांव निवासी युवक उसे रास्ते में रोक लिया। छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर अधमरा कर बेहोशी हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। किशोरी खेत के पास अधमरी हालत में पड़ी मिली। उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मुकदमा होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता के चाचा ने मिर्जामुराद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंद...