प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 17 जून की शाम खेत की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे रोका और छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवक जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। किशोरी के पिता ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धनवासा के रहने वाले आरोपी युवक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ श्रवण कुमार ने कहा कि किशोरी से छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...