लखनऊ, मार्च 12 -- बंथरा इलाके के शौच के लिए गई किशोरी से शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे धमकी दी। जनकारी होने पर पीड़िता के घरवाले जब उसके घर शिकायत लेकर पहुंचे तो परिवारीजनो ने पीड़ितों को ही पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बंथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक अखिलेश राजपूत वहां पहुंचा। गलत इरादे से किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के विरोध करने पर मारपीट करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। गुस्साए परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर गाली गलौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.