महाराजगंज, मई 14 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की कोशिश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका विरोध करने पर युवक ने किशोरी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उसकी पुत्री का एक युवक आए दिन पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। इस बीच एक दिन उसने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर अपना नंबर देने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, केस शिकायत करने पर युवक के पिता मानने को तैयार नहीं हैं और बुरा भला कह रहे हैं। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया...