उन्नाव, मार्च 16 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर खेत पर गई किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का ही पूतलाल पुत्र राजनारायण वहां पहुंच गया और गलत नीयत से किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहे उसके पिता मौके पर पहुंच गए और आरोपी को फटकार लगाई। आरोप है कि इस पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.