श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- श्रावस्ती। किशोरी के छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस पर ग्राम चिल्हरिया बिशुनापुर लोहटी निवासी निवासी रामकुमार पुत्र रामलाल बहला फुसला कर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किया। किशोरी के चिल्लाने पर लोगों को जानकारी हुई। इस पर किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को मंगलवार रात थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने मुखबिर की सूचना पर रानियापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...