अमरोहा, अगस्त 20 -- रास्ते से गुजर रही किशोरी से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने घर जाकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले शिकायत करने के लिए आरोपी युवक के घर पहुंचे तो आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार को धमकाया। तहरीर पुलिस को दी गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 11 अगस्त को गांव में ही कहीं जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही खड़े युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। किशोरी ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे तथा मामले की शिकायत की। आरोप है कि आरोपी के परिवार वालों ने उन्हें धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्ता...