वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। किशोरी से छेड़छाड़ और उसके साथी से मारपीट के मामले में चेतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब भी वह पढ़ने जाती है, छोटी मलदहिया निवासी साहिल उसके साथ छेड़खानी करता है। मना करने पर धमकी देता है। बीते 17 फरवरी को छेड़खानी करने लगा। इस पर किशोरी ने अपने साथी को बुलाया और उसके साथ घर गई। आरोप है कि साहिल ने उसके साथी को भी पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.