पीलीभीत, अप्रैल 12 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह परिवार सहित गांव-गांव घूमकर शहद का व्यापार करती है और पिछले आठ महीनों से इसी गांव में रह रही है। आरोप है कि गांव के बंटू, दिलशाद और अजहर उसकी 15 वर्षीय भतीजी पर गलत नजर रखते थे और अक्सर अश्लील टिप्पणियां करते हैं। 11 अप्रैल को मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने अन्य युवकों के साथ मिलकर भतीजी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.