किशोरी से छेड़छाड़,आरोपी युवक गिरफ्तार
पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 9 में को सुबह साढ़े 11 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले के ही राजपाल पुत्र मोहनलाल ने गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया। उसको कमरे में बंद भी कर दिया। पुत्री के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुत्री ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक विशंभर सिंह को सौंप गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.