झांसी, सितम्बर 19 -- झांसी, संवाददाता। सात साल पहले किशोरी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ के मामले में दोष सिद्ध हुआ है। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट,मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 11 हजार रुपए अर्थदण्ड भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक प्रीति चतुर्वेदी ने बताया कि 08 जनवरी 2019 को थाना टहरौली में तहरीर देते हुए बताया था कि पीड़िता 06 जनवरी की शाम अपनी सहेली के यहाँ से किताब लेकर अपने घर पर आ रही थी। धवारी में खड़े गगन तिवारी ने मौका पाकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ करने लगा,पीड़िता ने विरोध करने मारपीट करने लगा। पीड़िता दबंग के चंगुल से बचकर अपने भाईयों से कहने के लिए हरिजन बस्ती की तरफ जा रही थी तो उसने रास्ते में ही पीड़िता को फिर से पकड़...