महोबा, अप्रैल 30 -- महोबा, संवाददाता। किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाते हुए छह हजार का जुर्माना ठोंका है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मुख्यालय कोतवाली के एक गांव निवासी पीडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जनवरी 2022 को उसकी 11 वर्षीय पुत्री शाम को खलिहान से वापस लौट रही थी। रास्ता में गांव के ही दबंग ने रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। बाद में दबंग बेटी को गांव के बाहर ले जाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर भाग गया। घर पहुंचकर बेटी ने पूरे मामले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की से अभद्रता-छेड़छाड़ में चार साल की कैद परिजन शिकायत करने घर गए तो दबंग नहीं मिला बाद में शराब के नशे में आया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 ज...