किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मारापीटा
बस्ती, जून 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदार की लड़की घर पर आई हुई है। उनकी गैर हाजिरी में बीते कुछ दिनों से गांव का ही रहने वाला आरोपी अब्दुल रहमान उसके साथ छेड़खानी करता है। इसकी जानकारी होने पर आरोपी को बुलाकर समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। अपशब्द कहते हुए हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.