देवरिया, अप्रैल 14 -- नवलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसी के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने छेड़खानी की। किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा सोमवार को विद्यालय से अपने घर जा रही थी। वह अपनी मकान से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि एक किराना दुकान चला रहा अधेड़ उसे अकेला देख उसकी बांह पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा। यह भी पढ़ें- कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार किशोरी किसी तरह अपना बांह छुड़ा कर वहां से भाग कर घर पहुंची और मां व पिता को पूरी घटना बताई। किशोरी की यह बात सुन परिजन अधेड़ की दुकान पर पह...