मोतिहारी, मई 22 -- घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के बंगरी गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। किशारी आयशा खातून ने पुलिस को दिये आवेदन में गांव के ही मेराज मिया,मोनाफ मियां जावेद आलम सहित अन्य को आरोपित करते बताया है कि हरवे हथियार से लैस आरोपित घर में घुस गये तथा चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। शोर सुन कर पहुंची पीड़िता की मां हयातून खातून के साथ भी मारपीट की गयी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी से घर में घुस कर मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...