कानपुर, अप्रैल 1 -- बिठूर, संवाददाता। बनारस की किशोरी से गैंगरेप मामले में पुलिस को कई वीडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। चौराहे पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग पुलिस के पास है। पीड़िता को पुलिस ने बनारस ले जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बनारस से आई किशोरी से 25 मार्च को हॉस्टल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पदम त्रिपाठी को मौके से हिरासत में लिया। इसके बाद निहाल सिंह व नितेश उर्फ बिल्लू को हिरासत में लिया। किशोरी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। जांच में पुलिस को चौराहे पर लगे सीसीटीवी व गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की कई रिकार्डिंग मिली हैं। जिसमें तीनों आरोपित आते-जाते व किशोरी को ले जाते दिखे हैं। पुलिस के पास यह एक अहम सबूत है। किशोरी को बयान के बाद थाने से एक पुलिसकर्मी की निगरानी में उसके घर भेजा...