बदायूं, जुलाई 1 -- बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना और वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में जाति पूछकर दो युवक किशोरी को मक्के के खेत में खींचकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने कहा कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का वीडियो सामने आना बेहद शर्मनाक है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बेटियों की सुर...