वाराणसी, जुलाई 19 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से गैंगरेप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं। पुलिस ने दोनों को मेंहदीगंज बस स्टैंड से पकड़ा। पीड़िता के पिता ने शनिवार देर शाम मिर्जामुराद थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि गांव के ही आकाश उर्फ गोलू और राकेश पटेल उर्फ लूजे शुक्रवार शाम 7 बजे नाबालिग पुत्री को भैरोनाथ में रथयात्रा मेला दिखाने के बहाने ले गए। बताया कि बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उसे फुसलाकर दोनों भाइयों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। गाली देते हुए धमकी दी कि किसी को बताने पर अंजाम ठीक नहीं होगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज बताया कि शुक्रवार देर रात जब बेटी लौटी तो रो रही थ...