बलिया, मार्च 25 -- सिकन्दरपुर। इलाके के एक गांव की किशोरी के साथ दो युवकों ने करीब छह माह पहले दुष्कर्म किया। मंगलवार को लड़की के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि लड़की के परिजनों का कहना है कि घटना 21 अक्तूबर 2025 को हुई थी। हालांकि लड़की ने लोकलाज के डर से उस समय मामले से परिजनों को नहीं अवगत कराया था। अब जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ मूलचंद चौरसिया का कहना है कि घटना महींनो पुरानी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...