कौशाम्बी, जून 21 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर से दबंग उठा ले गया। किशोरी से दुराचार करने के बाद उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। हैवानियत करने के बाद किशोरी को घर के बाहर फेंककर भाग निकला। मामले की शिकायत पर अधिकारियों के होश उड़ गए। रविवार को पुलिस अधिकारी जांच करने पहुंचे। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पान का कारोबारी है। बीते 14 जून की रात करीब 11 बजे मुसर्रफ पुत्र लाडे मियां पड़ोसी के घर के पीछे से उसके घर में कूदा। घर के अंदर सो रही उसकी 14 वर्षीय बेटी को मुंह दाबकर उठा ले गया। किशोरी से दुराचार किया। विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। चीखने-चिल्लाने के बावजूद वह उसके साथ हैवानियत करता रहा। इसके बाद रात कर...