बरेली, जून 7 -- शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र की किशोरी का आरोप है कि गुरुवार शाम छः बजे गांव दोंद आलमपुर का जयवीर उसके घर में घुस गया। वह अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह वह उसकी चंगुल से छूटकर भागी। मां के शिकायत करने पर जयवीर, महावीर, लाखन व वीरेंद्र निवासी दोंद आलमपुर ने किशोरी की मां से गाली-गलौज कर हाथापाई की। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...