कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- करारी और पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्रों में किशोरी समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों मामलों में घटना के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। करारी थाना क्षेत्र के एकौरा गांव का सुग्गन लाल किसानी करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी करिश्मा पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। चर्चा रही कि शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर करिश्मा की परिजनों से कहासुनी हुई। इसी के बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। घर वालों ने आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं। इसी तरह पश्चिमशरीरा इलाके के रामाधीन का पूरा निवासी 26 वर्षीय होरीलाल पुत्र हीरालाल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.