काशीपुर, मार्च 6 -- काशीपुर। बाजपुर में घर का काम करने वाली काशीपुर निवासी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के भाई ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। आईटीआई कोतवाली पुलिस को जसपुर खुर्द निवासी एक युवक ने तहरीर सौंपी है। उसकी बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन बाजपुर में एक व्यक्ति के घर का कार्य करती है। पांच मार्च को वहां से घर आने को कहकर इस व्यक्ति के साथ ही काशीपुर आ गई। इस व्यक्ति ने उसे जसपुर खुर्द में गैस गोदाम के पास छोड़ा और चला गया। उसके बाद से उसकी बहन का कही कुछ पता नहीं चला और न ही उसके पास कोई मोबाईल था। उसे शक है कि उसकी बहन को आकाश निवासी ग्राम चमरिया तहसील टांडा जिला रामपुर अपने साथ उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.