बलरामपुर, मई 12 -- ​पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार किशोरी बीते 10 मई की शाम से लापता है। परिजनों के तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर विनय कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। किश...