रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 16 जून की रात बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं एसएसआई अनिल जोशी ने बताया तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...