कौशाम्बी, मार्च 10 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। किशोरी की मां ने टीकरडीह गांव निवाीस संतोष कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि संतोष कुमार उसकी बेटी को झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके किशोरी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...