सीवान, दिसम्बर 1 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुमकुमपुर गांव में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पांच दिन से लापता एक किशोरी का सड़ा-गला शव चेवरा के समीप झाड़ियों से बरामद हुआ। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले के उद्भेदन के लिए अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस हर एक पहलू पर बारीकी से जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बसंतपुर थाना पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर देंगे और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कुमकुमपुर निवासी शिवबच्चन पंडित की पुत्री पलक कुमारी के रूप में हुई है। पलक कुमारी लगभग पांच दिन पहले अचानक घर से लापता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.