बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। नगर व वाल्टरगंज पुलिस ने किशोरी व युवती को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। नगर थाने में तहरीर देकर पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को आरोपी अरबाज पिछले 20 मार्च की देर रात बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। वहीं वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर पीड़ित युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को गत 18 मार्च को सोनहा थानाक्षेत्र का रहने वाला आरोपी राजकुमार उर्फ शनि बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.