समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- ताजपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठिया परिसर में बाल विकास परियोजना ताजपुर की ओर से किशोरी वार्ता सह सखी वार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीडीपीओ कुमारी आलोका एवं संचालन स्कूल के एचएम राजबली प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ ने बालिकाओं एवं माताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कानूनी जानकारी, महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन आदि के बारे में जागरूक किया। विभिन्न पोषक क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा पौष्टिक आहार एवं पोषक तत्वों के प्रदर्श भी लगाए गए। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कुमार, सरपंच राजनारायण साह, पूर्व उप प्रमुख नवीन कुमार सिंह, रामवरण साह, संजय गुप्ता, संजय राम, पहाड़ी प्रसाद सिंह, अशर्फी प्रसाद साह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.