पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 6 फरवरी को वह अपनी 17 वर्षीय बहन के साथ गांव में ही दावत खाने आया हुआ था। उसके घर के पड़ोस में रहने वाला दयाल पुत्र राम सहाय उसकी बहन पर गलत नियत रखता था। आरोपी उसकी बहन को बहला फुसला कर ले गया। जब उसने दयाल के घर जाकर शिकायत की तो उसकी मां माया देवी, भाई लालता प्रसाद, दयाशंकर, कांता प्रसाद और भाभी हेमा देवी, ज्योति वर्मा,संध्या,बहन उर्मिला,बहनोई कुंज बिहारी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.